📘 38वें शारजाह अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले की थीम क्या रखी गई है?
उत्तर : "किताबें खोलो, दिमाग खोलो"
38 वें शारजाह अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन 30 अक्टूबर से 9 नवंबर 2019 के दौरान किया जाएगा। इस पुस्तक मेले मे विश्व भर के लेखक, प्रकाशक अपने टैलेंट को प्रदर्शित करेंगे। शारजाह को यूनेस्को द्वारा 2019 के लिए "विश्व पुस्तक राजधानी" घोषित किया है। इस मेले की थीम "किताबे खोलो, दिमाग खोलो " है।
📘 पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश मोंगिया जिन्होंने हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है, उन्होंने अपना डेब्यू क्रिकेट मैच किस देश की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम के साथ खेला था?
उत्तर : दिनेश मोंगिया ने वर्ष 2001 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध अपना डेब्यू मैच खेला था।
दिनेश मांगिया ने वर्ष 2001 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध अपना डेब्यू किया था। दिनेश मोंगिया गांगुली की कप्तानी में साल 2003 विश्व कप के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे थे। उन्होंने अपने करियर में 57 वनडे तथा एक T20 मैच खेला था।
📘भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और किस देश के राष्ट्रपति बोरूत पाहोर के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए साथ समझौता पर हस्ताक्षर हुए हैं?
उत्तर : स्लोवेनिया।
स्लोवेनिया के राष्ट्रपति बोरूत पाहोर और भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए सात समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। यह खेल, स्वच्छ गंगा मिशन, निवेश, संस्कृति, विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहित अन्य समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं।
📘 भारत की पहली महिला सैन्य राजनयिक कौन है?
उत्तर : अंजली सिंह
विंग कमांडर अंजली सिंह भारत की पहली महिला सैन्य राजनयिक बन गई है। अंजली सिंह को रूस में भारतीय दूतावास में डिप्टी एयर अताशे नियुक्त किया गया है।
📘 आंध्र प्रदेश का पहला लोकायुक्त किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : पी. लक्ष्मण रेड्डी को।
हाल ही में आंध्र प्रदेश के प्रथम लोकायुक्त के रूप में जस्टिस पी. लक्ष्मण रेड्डी ने शपथ ली है। वह आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायधीश है उन्हें आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वाभूषण हरिश्चंद्र द्वारा शपथ दिलाई गई।
📘 डॉ. कलाम स्मृति इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड 2019 किसे प्रदान किया गया ?
उत्तर : बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को।
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को डॉक्टर कलाम स्मृति इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड 2019 से नवाजा गया है। शेख हसीना को यह अवार्ड दक्षिण एशिया के लिए शांति तथा समृद्धि के लिए उनके विजन के लिए प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति में दिया जाता है।
📘 हाल ही में जारी की गई दुनिया के सबसे ज्यादा सुरक्षित शहरों की सूची में किस शहर को पहला स्थान मिला है?
उत्तर : जापान की राजधानी टोक्यो को।
हाल ही में जारी की गई दुनिया के सबसे ज्यादा सुरक्षित शहरों की सूची में जापान की राजधानी टोक्यो को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इस सूची में भारतीय शहर मुंबई को 45 वां और दिल्ली को 52 वां स्थान मिला है।
📘यूनाइटेड ऑटो वर्कर्स श्रमिक संगठन ने किस कंपनी के खिलाफ अमेरिका में हड़ताल शुरू कर दी है?
उत्तर : जनरल मोटर्स।
हाल ही में यूनाइटेड ऑटो वर्कर्स श्रमिक संगठन ने जनरल मोटर्स के विरुद्ध अमेरिका में हड़ताल शुरू कर दी है।
📘 ट्रेड वॉर के चलते कौनसे देश की अर्थव्यवस्था में औद्योगिक उत्पादन 17 साल के निचले स्तर पर आ गया है?
उत्तर : चीन।
अमेरिका के साथ ट्रेड वॉर के चलते चीन की अर्थव्यवस्था में औद्योगिक उत्पादन 17 साल के निचले स्तर पर आ गया है।