Type Here to Get Search Results !

Hindi Current Affairs : 19 September, 2019 | हिंदी करंट अफेयर्स 2019

0
📘 स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य कब तक भारत को एक स्वच्छ और खुले में शौच मुक्त भारत की प्राप्ति करना था - 2 अक्टूबर, 2019 तक।

📘 हाल ही में भारत के वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जिस स्वदेश निर्मित विमान में उड़ान भरने वाले पहले रक्षा मंत्री बने हैं उसका नाम क्या है - तेजस।

📘 IIFA अवॉर्ड्स 2019 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब किसे प्राप्त हुआ है - आलिया भट्ट को।

📘 हाल ही में भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने कजाकिस्तान में वर्ल्ड रैसलिंग चैंपियनशिप के 53 किलोग्राम भार वर्ग में कौनसा पदक हासिल किया है - कांस्य पदक।

📘 हाल ही में किस राज्य की पुलिस ने "तत्पर" नामक ऐप लॉन्च किया है -  दिल्ली पुलिस ने।

📘 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय रेसलर कौन बनी - विनेश फोगाट।

📘 अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 2019 की थीम क्या है - सहभागिता।

📘 केंद्र सरकार ने कैबिनेट की बैठक में हाल ही में किस पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है -  ई-सिगरेट पर।

📘 माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स 'एनुअल ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड' से किसे सम्मानित करेंगे - भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'स्वच्छ भारत मिशन' के लिए सम्मानित करेंगे।

📘 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार किसे नियुक्त किया है - रॉबर्ट ओ ब्रायन को ।

📘 हाल ही में किस राज्य सरकार ने वर्ष 2020 को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्ष घोषित किया है - तेलंगाना।

📘 विश्व बांस दिवस कब मनाया जाता है - 18 सितंबर को।

📘 किस राज्य ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 लांच की है - हिमाचल प्रदेश।

📘 दक्षिण एशिया के सबसे ऊंचे टावर का अनावरण किस देश में किया गया है - श्रीलंका। 

📘 किस बैंक ने इंडियन बैंक  के साथ विलय को मंजूरी दी है - इलाहाबाद बैंक ने ।

📘 किस पेमेंट बैंक ने 'भरोसा बचत खाता' लॉन्च किया है - एयरटेल पेमेंट बैंक ने ।

📘 कैबिनेट की बैठक में रेलवे के 1152000 कर्मचारियों को कितने दिनों का बोनस देने की घोषणा की गई है - 78 दिनों का।

📘 बीबीपीएस का अर्थ क्या है - भारतीय बिल भुगतान प्रणाली।

📘 2019 ऑस्कर के लिए मनोनीत भारतीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'मोती बाग 'के निर्देशक कौन है - निर्मल चंद्र।

📘  यू. एन. इंटरनेशनल माइग्रेट स्टॉक 2019 रिपोर्ट के अनुसार 2019 में किस देश से सर्वाधिक प्रवासी निकले हैं - भारत।

📘 दूरदर्शन किस वर्ष से आरंभ हुआ था - 1959 से। 

Post a Comment

0 Comments